Breaking News

बदायूं-लखनऊ रेल सेवा को मिली मंजूरी, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

Spread the love

बदायूं। लंबे समय से प्रतीक्षित बदायूं-लखनऊ रेल सेवा को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसे जनपद के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने इसे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का परिणाम बताया है।

शहर स्थित आर.के. रिसॉर्ट (कृष्णा लॉन) में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मीडिया को जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि बदायूं से लखनऊ के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होना स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता थी, जिसे केंद्र सरकार ने पूरा किया है। इस संबंध में उन्होंने लगातार रेल मंत्री से संवाद बनाए रखा और विभिन्न स्तरों पर इस मांग को मजबूती से उठाया। इसके परिणामस्वरूप यह सेवा स्वीकृत हो सकी।

बी.एल. वर्मा ने बताया कि कासगंज से ऐशबाग (लखनऊ) के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15231/15232 के संचालन से बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजधानी लखनऊ तक बेहतर और सीधा आवागमन उपलब्ध होगा। यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी, जिससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों एवं अन्य यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि उजानी स्टेशन पर भी ट्रेन के ठहराव की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इससे उजानी और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा रेल संपर्क और अधिक सुलभ हो सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई रेल सेवा से बदायूं क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एम.पी. सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the loveबाइक से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे …

error: Content is protected !!