Breaking News

रजिस्ट्री कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने जड़ा ताला, कामकाज ठप

Spread the love

बिल्सी। तहसील मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के निजीकरण के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं और बैनामा प्रलेखकों ने प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे कार्यालय का कार्य पूरी तरह ठप हो गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण से आम जनता के साथ-साथ अधिवक्ताओं और प्रलेखकों के हित भी प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार से प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।

कार्यालय बंद होने के कारण तहसील क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्री सहित अन्य जरूरी कार्य नहीं हो सके, जिससे लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रदर्शनी के दूसरे दिन लोगों में दिखी योजनाओं की जानकारी लेने की उत्सुकता

Spread the loveसरकार की योजनाओं, नियत व नीति की सभी ने की प्रशंसा बदायूँ: 18 …

error: Content is protected !!