उसहैत
आज ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधायन समिति के सभापति एवं लोकप्रिय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया ने उसहैत-ककराला चौराहे पर वृहत शरबत कार्यक्रम में स्वयं शरबत वितरण किया और भयंकर गर्मी में यात्रियों को राहत दी।वितरण कार्य की शुरुआत दंडी बाबा को शरबत पिलाकर की गई उसके बाद शरबत वितरण पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक चला ।इस दौरान विधायक बब्बू भैया चार घंटे लगातार बैठे रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शरबत वितरण जैसे कार्यक्रम हमारी प्राचीन संस्कृति ,भाईचारा और आपसी सद्भाव का प्रतीक है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, ठाकुर मुन्ना सिंह, महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, शान्ति प्रसाद, कुलदीप राठौर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, यतेंद्र गुप्ता गांधी,अतिन सिंह, अवनीश सिंह, नामित सदस्य टिंकू राठौर, धीरज गुप्ता, केशव भारद्वाज तथा रामभजन राठौर आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat