Breaking News

बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में चलाया जा रहा दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एस एच जी बुक कीपर मॉड्यूल – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन बुधवार को देर शाम सम्पन्न हुआ जिसमें डी आर पी सुरेन्द्र सिंह राठौर व बी आर पी भागवती देवी ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट के उन्हें शुभ – कामनाएं देकर विदा किया ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड उझानी क्षेत्र की लगभग 47 महिलाओं ने हिस्सा लिया ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जून 2026 से 24 जून 2026 तक अनवरत रूप से चलाया गया ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं विधानसभा में सड़कों पर बरसी विकास की सौगात, 10 करोड़ से अधिक मंजूर

Spread the loveबदायूं। बदायूं विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने की दिशा में योगी …