Breaking News

पंजाब नेशनल बैंक की रोडवेज स्थित शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

Spread the love

बिसौली। नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की रोडवेज स्थित शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना से बैंक परिसर में मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, हालांकि बैंक प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बैंक के गेट पर शॉर्ट सर्किट होने के बाद तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। घटना के समय बैंक परिसर में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। बैंक मैनेजर वर्मा ने तत्परता दिखाते तुरंत बजाने का प्रयास किया और समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि किसी भी ग्राहक या अन्य कर्मचारियों को चोट नहीं आए। बैंक प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ग्राहकों के लिए सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चोरी का खुलासा, पायल और नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveफैजगंज बेहटा। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते …

error: Content is protected !!