बदायूं। माननीय राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता 26 जून 2026 को जनपद बदायूं के दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह अपने शासकीय आवास 18 राजभवन कॉलोनी, लखनऊ से सुबह 8 बजे प्रस्थान कर आगरा एक्सप्रेसवे एवं गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गेस्ट हाउस, बदायूं पहुंचेंगे।
गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद वह जनपद में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों से भेंट एवं वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से जनपद में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 28 जून को सुबह 7 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बदायूं से हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 6 बजे हाथरस से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
यह जानकारी माननीय राज्य सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल ने दी है।
Budaun Amarprabhat