संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र बिसौली का भ्रमण कर आम जनता और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
भ्रमण के दौरान सांसद आदित्य यादव ग्राम सुरैनी पापड़ी पहुंचे, जहां हाल ही में मेंथा प्लांट हादसे में जहरीली गैस की चपेट में आने से बट्टू सिंह यादव के दो पुत्रों की मौत हो गई थी। सांसद ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही हादसे में प्रभावित मनवीर के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
इसके बाद सांसद ने थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम पिसनहारी पहुंचकर रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले खुर्शीद खां के दो मासूम पुत्रों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार का दुःख साझा करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल पुत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सांसद ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वह जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को लगातार उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष श्री आशीष यादव, विधायक श्री हिमांशु यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील यादव, श्री फखरे अहमद शोवी, श्री सुरेंद्र यादव, श्री सतीश प्रेमी, श्री सुरेंद्र सागर, श्रीमती खजाना देवी, श्री महेंद्र प्रताप, श्री मोर सिंह पाल, श्री राजेंद्र गुरु सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat