Breaking News

जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री साई आश्रित शाख मुरी ने सख्त रुक अपनाया

Spread the love

आई एम खान
बिसौली। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री साई आश्रित शाख मुरी ने सख्त रुक अपनाया है। कार्रवाई के तहत एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। समीक्षा के दौरान प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी ने नागपुर नूरपुर में तैनात लेखपाल राहुल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण और राजस्व मामलों में बरती गई लापरवाही को गम्भीरता से लिया गया और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, राजस्व निरीक्षक शादाब अली नकवी, मुनेश पाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा, धनपाल सिंह, सर्वेश कुमार, बलवीर सिंह उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला और उझानी के विकास को मिले दो करोड़, आठ सड़कों का होगा कायाकल्प

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए कछला …