Breaking News

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जन समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी शिकायत को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए बल्कि प्रत्येक प्रकरण की स्थलीय जांच कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान गांव सुजानपुर निवासी खुशीराम की शिकायत चकमार्ग की पैमाइश कराने की थी। वहीं ग्राम कुर्वी निवासी गंगा देवी की शिकायत अपने खेत की पैमाइश कराने से सम्बन्धित थी। आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर संबंधित क्षेत्रीय लेखपालों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी द्वारा शिकायतों के समाधान में कोताही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्टेनो जहीर आलम उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला और उझानी के विकास को मिले दो करोड़, आठ सड़कों का होगा कायाकल्प

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए कछला …