Breaking News

गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Spread the love

संवाददाता नेत्र पाल सैलानी
मुजरिया (बदायूं)। थाना मुजरिया क्षेत्र के चंदनपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। ग्रामीणों के प्रयास से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

जानकारी के अनुसार ग्राम बगुला नगला निवासी नन्हे (20) पुत्र दाताराम, विवेक (23) पुत्र लीलाधर, ज्ञान सिंह पुत्र महावीर तथा शंकर पुत्र बुधपाल गंगा स्नान के लिए चंदनपुर घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान नन्हे और विवेक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों की तलाश शुरू की गई।

स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद नन्हे का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि विवेक का समाचार लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल सका था। उसकी तलाश जारी है।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बचाव कार्य में देरी होने की बात कही, जबकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन गंगा घाट पर मौजूद रहे तथा लापता युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद में तलाश अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस और प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दूसरे युवक की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं। समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी नलकूप के पोल में उतरा करंट, कक्षा पांच के छात्र की मौत

Spread the loveमुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला में सरकारी नलकूप के पास लगे …