संवाददाता नेत्र पाल सैलानी
मुजरिया विकासखंड सहसवान के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हाई में इंडिया मार्का हैंडपंप बिगत 3 माह से खराब पड़ा है उक्त हैडपम्प दलित बस्ती एवं उचित दर विक्रेता की दुकान के सामने स्थित होने से इस भीषण गर्मी के चलते पेयजल की समस्या लगातार बस्ती के लोग गांव के दलित बस्ती के निवासी सूरजपाल सिंह ने रात्रि चौपाल मे लिखित शिकायती पत्र खंड विकास अधिकारी सहसवान एवं क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य को देकर उक्त हेड हैंड पंप को तत्काल ठीक करने की मांग की थी किंतु रात्रि चौपाल कार्यक्रम में आए प्रार्थना पत्र पर भी प्रधान ब ग्राम सचिव ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया दलित बस्ती में पेयजल पूरी तरह से संकट में है प्रशासन भी हैंडपंप को ठीक कराने की मनसा से परे है ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान ने उक्त हैंड पंप को ठीक न करने की बात कह कर टाल दिया
Budaun Amarprabhat