Breaking News

एसएसपी अंकिता शर्मा की बाइट: 4 वर्षीय लापता बच्ची बरामद, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद बढ़ाई गईं धाराएं

Spread the love

संवाददाता

बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र में लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में मेडिकल परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद दर्ज मुकदमे में संबंधित गंभीर धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज अभियोग में आवश्यक गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है और आरोपी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि इस संवेदनशील प्रकरण में पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है तथा पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की ई-एफडीपी में फार्मास्युटिकल साइंस के नवाचारों पर मंथन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एड्वान्सिंग एक्सीलेंस …