संवाददाता गोविन्द देवल 

बदायूं। जनपद कासगंज स्थानांतरण के उपलक्ष्य में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने की।
समारोह में एसएसपी ने रजनीश उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा नवीन कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने रजनीश उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए तथा भावभीनी विदाई देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।
Budaun Amarprabhat