Breaking News

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। थाना वजीरगंज में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं विधिक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एएसपी ग्रामीण ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और उसे अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में किसान यूनियन का धरना

Spread the loveउघैती। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और किसानों की विभिन्न …