Breaking News

उझानी में भीषण सड़क हादसा: मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले ने मैजिक को मारी टक्कर, 11 लोग घायल

Spread the love

बदायूं। उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। छतुईया गांव के पास कासगंज की ओर से आ रहे मक्का से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले ने सामने से आ रही मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वाहन सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद सभी घायल सड़क पर बिखर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता 26 जून को बदायूं आएंगे, स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Spread the loveबदायूं। माननीय राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता 26 जून 2026 को जनपद …

error: Content is protected !!