Breaking News

भाजपा मंडल की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Spread the love

म्याऊं। भाजपा मंडल म्याऊं की मासिक बैठक का आयोजन पंचायत घर में किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ 27 जून से 6 जुलाई तक प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया गया बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि निर्धारित कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कराया जाएगा इसके अलावा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधारोपण भी किया जाएगा वक्ताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी देने का आह्वान किया बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा की गई इस अवसर पर भावेश प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, पंकज पाठक, आरेश प्रताप सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष ठाकुर रामू सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फ्लाईओवर मरम्मत कार्य का एसएसपी ने लिया जायजा, एक माह के लिए बदला शहर का ट्रैफिक रूट

Spread the love बदायूं। शहर के संतोष सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के …

error: Content is protected !!