Breaking News

नन्देनगला गांव का बेटा बना सेना का जवान गांव में हुआ स्वागत

Spread the love

म्याऊं/बदायूं थाना उसहैत क्षेत्र के नन्देनगला गांव का बेटा बना सेना का जवान गांव में हुआ स्वागत अग्निवीर भर्ती में चयनित नेम सिंह का बैंड-बाजे के साथ हुआ विदाई समारोह

म्याऊं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नन्देनगला निवासी नेम सिंह का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ उनका उत्साहपूर्वक विदाई समारोह आयोजित कर प्रशिक्षण के लिए रुडक़ी रवाना किया नेम सिंह, लेखराज के पुत्र हैं और एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। नेम सिंह दोनों भाइयों में सबसे बड़े हैं। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से सेना में भर्ती होने का सपना लेकर लगातार तैयारी कर रहे थे। करीब दो माह पहले उन्होंने भर्ती परीक्षा दी थी, जिसमें सफल होने के बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए रुडक़ी बुलाया गया नेम सिंह के चयन की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण के लिए रवाना होने के दौरान बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत और सम्मान किया गया इस अवसर पर निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य भी उनके घर पहुंचे और नेम सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा देश सेवा के लिए आगे बढ़ें, यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नेम सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना इस समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और परिवार की खुशी में शामिल हुए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिव शक्ति भवन मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the loveबिल्सी। सावन माह के पावन अवसर पर नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर …