Breaking News

स्थानांतरित प्राचार्य को नवागत प्राचार्य ने उपहार भेंट कर किया सम्मानित

Spread the love

आसफपुर – शासनादेश के मुताबिक हाल ही में विगत दिनों स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण आसफपुर स्थित संस्थान से प्रदेश की राजधानी लखनऊ को हुआ है ।
इस अवसर पर यहां के नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह यादव ने विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उन्हें प्रतीक चिह्न , धार्मिक मूर्तियों , बाल पेंटिंग से बनाया स्वयं का छायांकन आदि उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , योग शिक्षक निखिलेश कुमार पाठक , स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार , पूर्व इंस्पेक्टर एस बी मलिक , लाल छोटे लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीकरी के प्रबंधक एवं कवि पंकज पाराशरी , प्रगतिशील कृषक सुधीर उपाध्याय , डी आर पी वी पी सिंह , ओमपाल सिंह , नगर पालिका चेयर मेन अबरार , स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , कैटर्स अनिल गुप्ता , सौरव गुप्ता , प्रेम सागर यादव , बीरेंद्र कश्यप , रामगोपाल कश्यप , आकाश कुमार , अमित कुमार , राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे ।
इस दौरान मुख्य अतिथि अनुज कुमार श्रीवास्तव , वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार , प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , ओमकृष्ण आदि ने संस्थान परिसर वृक्षारोपण किया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव की उत्कृष्ट कार्य शैली का जिक्र करते हुए उनके आदर्शों को अनुकरणीय बताया , इस अवसर संस्थान के नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और सभी आगंतुकगणों को स्वादिष्ट भोजन कराकर उन्हें विदा किया ।
मंच का संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी,मुरादाबाद के सभागार में नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत …

error: Content is protected !!