विवेक पुत्र श्री लीलाधर एवं कृष्ण अवतार पुत्र श्री दाताराम की असामयिक मृत्यु हो गई।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही आज बिल्सी विधायक हरीश शाक्य शोकाकुल परिजनों के आवास पर पहुंचे।
उन्होंने परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं इस अपूरणीय क्षति पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विधायक हरीश शाक्य ने इस दुःख की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मृतक विवेक की पत्नी खुशबू एवं कृष्ण अवतार की माताजी श्रीमती ज्ञानवती को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंपे।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। सरकार हर स्तर पर शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए।
Budaun Amarprabhat