Breaking News

श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरों पर जमकर बरसे भगवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, लोकतंत्र सेनानी स्मृति भवन का किया उदघाटन ।

Spread the love

बरेली । आज भगवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कटियार जी एक दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे यहां उन्होंने होटल कार्लटन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चंदा चोरों को बिल्कुल नहीं बचाना चाहिए उनको जेल भेजा जाए बड़े लोगों को न बख्शा जाए उसके पश्चात राम मंदिर आंदोलन कारसेवक बंदी रहे एवं लोकतंत्र सेनानी स्व ओम प्रकाश आर्य स्मृति भवन का फीता काटकर उदघाटन भी किया । इस भवन का निर्माण स्व आर्य के पुत्र राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दिवाकर आर्य ने कराया है ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता संतोष उपाध्याय ने कहा कि हमें स्व आर्य जी की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए ।
इस अवसर पर सुनील सक्सेना मिलन,प्रभाकर आर्य,सूर्यांश आर्य,गरिमा आर्य, रक्ष पाल सिंह,दिनेश शुक्ला,अरविंद कुमार,संजू रस्तोगी,बिट्टू मेहता,कमल गुप्ता,महेंद्र राठौर,रंजना शर्मा,संजय चंद्रा,विनोद राजपूत,शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, बब्बल सक्सेना आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील सक्सेना मिलन ने की व सफल संचालन डॉ सुबोध अस्थाना ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी नलकूप के पोल में उतरा करंट, कक्षा पांच के छात्र की मौत

Spread the loveमुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला में सरकारी नलकूप के पास लगे …