Breaking News

मनु भैया के संकीर्तन पर झूमे श्रृद्धालु हरिनाम संकीर्तन उमडी श्रृद्धालुओं की भीड.

Spread the love

——-बदायूँ. शहर के सीता राम मंदिर के वारिर्षोकोत्सव से पूर्व बडी धूमधाम से हरिनाम संकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रृद्धालुओं की भारी भीड रही.
सायंकालीन सत्र में हुए हरिनाम संकीर्तन में जाने माने भजन गायक अनिरुद्ध शर्मा उर्फ मनु भैया के मुख से मधुर संकीर्तन सुनकर भक्तगण देर रात तक झूमते रहे.संकीर्तन के तुरंत बाद भंडारे का आयोजन किया गया जो हरि इच्छा तक चला. लोगों ने भक्तिभाव से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया.इस अवसर पर मंदिर के पीठाधीश कृष्ण बल्लभ महेरे, भागवत प्रवक्ता आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज, मुनीम जी अर्जुन लाल गुप्ता, राजेश शर्मा,पंडित प्रदीप महेरे, आचार्य गुरुचरण मिश्रः,अनीता पाठक, सुधा शर्मा, समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने श्रृद्धाभाव से भगवान की आरती उतारी.
मंदिर के पुरोहित जी ने बताया कल प्रातः काल नौ बजे हवन, बारह बजे पूर्ण आहुति एक बजे कन्या एवं ब्रहम्मण भोज होगा. सायंकलीन भजन संध्या होगी तत्पश्चात हरि इच्छा तक भंडारा होगा.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, सुधार के निर्देश

Spread the loveबदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की …