Breaking News

बदायूं पुलिस का अभियान, एक रात में 50 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love


बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता के निर्देशन में जनपदभर में 27/28 जून 2026 की रात वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 50 गैर-जमानती वारंटी (एनबीडब्ल्यू) एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने सक्रियता से कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीआईएमटी कॉलेज में एड्स जागरूकता सत्र आयोजित

Spread the loveबदायूं। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बीआईएमटी कॉलेज में एड्स जागरूकता सत्र …