Breaking News

जो तुम्हे गाली दे तुम उसे दुआ दो : आचार्य संजीव रूप*

Spread the love

*
बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया । ऋग्वेद मंडल एक के 51 मंत्रों से आहुति दी गई ) आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराते हुए वेद का उपदेश किया ! उन्होंने कहा भगवान कहते हैं कि जैसे मैं अच्छे – बुरे , धर्मात्मा – दुरात्मा पापी या पुण्य आत्मा – सबको सुख देता हूं , ऐसे ही तुम भी पाप से घृणा करो पापी से घृणा मत करो ! बुरा करने वाले का भी बुरा मत करो । जो तुम्हें गाली दे उसे हो सके तो तुम दुआ दो , क्योंकि तुम्हारा कर्म तुम्हारे साथ है उसका कर्म उसके साथ है । जो जैसा बोता है वैसे ही वह काटता है , इस संसार में कर्म के फल से कोई नहीं बचा है इसलिए भगवान कृष्ण ने भी कहा था “कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर रे इंसान – जैसा कर्म करेगा वैसा फल देगा भगवान ! कुमारी कौशिकी आर्य ने भजन गाया – “जब तक जग में शुभ कर्मों का संचित सामान नहीं होगा , तब तक भव पार उतरने का पूरा अरमान नहीं होगा । इस अवसर पर राकेश आर्य ,श्रीमती लीलावती .श्रीमती सूरजवती देवी , श्रीमती कमलेश कुमारी ,श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती सरोज देवी ,बद्री प्रसाद आर्य तथा आर्य संस्कार शाला के बच्चे मौजूद रहे !


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में मोहर्रम के संबंध में हुई बैठक

Spread the loveबदायूँ: जिलाधिकारी अवनीश राय ने मोहर्रम में पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सम्बंध …

error: Content is protected !!