बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दूदेनगर में आज क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने नवनिर्मित सी.सी. रोड का लोकार्पण किया।
फीता काटकर सड़क को जनता के लिए समर्पित किया ।
इस सी.सी. रोड के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से अब मुक्ति मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा, _”प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है।
दूदेनगर की जनता ने लंबे समय से इस सड़क की मांग की थी,
आज वह पूरी हुई।
बिल्सी का चहुंमुखी विकास ही मेरा संकल्प है।”_
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार निरंतर विकास के कार्य कर रही है
Budaun Amarprabhat