Breaking News

संयुक्त चेकिंग अभियान में 4 वाहन चालक ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़े गए, 44 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बदायूं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना टैक्स, बिना वैध दस्तावेज, ओवरलोडिंग तथा रिफ्लेक्टर आदि की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर 4 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, 44 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

इसके अलावा बिना टैक्स संचालित पाए गए 4 वाहनों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज किया गया। रिफ्लेक्टर टेप न होने पर 10 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं अन्य नियमानुसार कार्रवाई की गई।

संयुक्त अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील अहलावत, यातायात निरीक्षक अजय पाल सिंह सहित यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों की फिटनेस, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भक्ति और आध्यात्म का अनुपम संगम

Spread the love आध्यात्मिक गुरु डॉ. पवन सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में भजनों से गूंजा …

error: Content is protected !!