Breaking News

मक्का मंडी शुरू होते ही बिल्सी में हर सोमवार-शुक्रवार जाम का संकट, घंटों फंसे राहगीर

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)।
नगर के गल्ला मंडी के पास कछला-बिसौली मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बार फिर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मक्का की खरीद शुरू होने के बाद से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को यही स्थिति देखने को मिल रही है। मंडी में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य मालवाहक वाहन पहुंचने के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, जिससे जाम की समस्या विकराल रूप ले लेती है।

जाम के दौरान कई छोटे वाहन और एंबुलेंस जैसे जरूरी वाहनों को भी निकलने में कठिनाई हुई। तेज धूप में लोगों को काफी देर तक सड़क पर खड़ा रहना पड़ा। व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी यातायात व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

नगरवासियों का कहना है कि मंडी के व्यस्त दिनों में यातायात पुलिस की नियमित तैनाती, भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था तथा मंडी क्षेत्र में सुचारु ट्रैफिक प्रबंधन की आवश्यकता है, ताकि आमजन को बार-बार जाम की समस्या से राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सोमवार और शुक्रवार को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कराया जाए, जिससे मंडी का संचालन भी सुचारु रहे और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की ई-एफडीपी में फार्मास्युटिकल साइंस के नवाचारों पर मंथन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एड्वान्सिंग एक्सीलेंस …