बदायूं ब्रेकिंग। जनपद बदायूं के थाना अलापुर जनपद बदायूँ अवैध मादक पदार्थ 24.640 किग्रा0 गांजा के साथ 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ के आदेशानुसार ,पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्य़वेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना अलापुर व टीम थाना अलापुर द्वारा आज दिनांक 29.06.2026 को अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पांच व्यक्ति दो मोटर साइकिलो पर अवैध गांजा लेकर चौडेरा शिकारपुर चौराहे पर बने यात्री शेड पर खडे है। मुखबिर की इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वंय प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा अपने नेतृत्व मे टीम गठित की तथा मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर दबिश दी गई तो मौके पर ही मे 04 अभियुक्तगण 1.विवेक पुत्र रविन्द्र उम्र 21 वर्ष 2.निहाल पुत्र लल्ला उम्र 20 वर्ष 3.अभिषेक पुत्र रविन्द्र उम्र 23 वर्ष 4.विशाल पुत्र जैन सिंह उम्र 21 वर्ष उपरोक्त समस्त निवासीगण मोहल्ला कंचनपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली को माल सहित घटनास्थल चौडेरा शिकारपुर–विसारतनगर चौराहा के पास यात्री सेड थाना अलापुर बदायूँ से गिरफ्तार किया गया तथा वांछित अभियुक्त फूलमियां पुत्र सद्दीक खां नि0 ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा । बरामद माल सहित गिरफ्तार अभियुक्तगण को थाना हाजा आकर मु0अ0सं0 135/2026 धारा 8/20/27A/29/60 NDPS ACT बनाम 1. विवेक 2.निहाल 3.अभिषेक 4.विशाल निवासीगण मोहल्ला कंचनपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली (गिरफ्तार)5.फूलमियां पुत्र सद्दीक खां नि0 ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ (भागा हुआ) पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है बदायूं से
Budaun Amarprabhat