
बदायूं। विकास भवन सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष, विकास विभाग के प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की आशुलिपि के बड़े भाई संजय कुमार आर्य के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री आर्य के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों, ईमानदारी और सरल व्यवहार की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवा काल में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया तथा सहकर्मियों के बीच हमेशा सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat