Breaking News

मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर चला अभियान, पांच बुलेट सीज

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाकर मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद (लखनऊ पीठ) के आदेश तथा शासन और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में चलाया गया।

अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम एवं यात्री मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में कुल 22 बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की गई। इनमें पांच बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए, जिनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहनों को पुलिस लाइन में सीज कर दिया गया।

इसके अलावा परिवहन विभाग की टीम ने जनपद में संचालित कई वर्कशॉपों का भी औचक निरीक्षण किया। संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी दोपहिया वाहन में तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर न लगाएं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …