Breaking News

सोमेश प्रताप को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

Spread the love

बिसौली। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव परसिया निवासी सोमेश प्रताप को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनियन पर समाजवादी पार्टी और लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। समाजवादी पार्टी अपने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अनुशंसिक संगठनों में तेजतर्रार कार्यकर्ताओं का मनोनियन कर रही है। इसी क्रम में सोमेश प्रताप को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी में जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। श्री प्रताप ने कहा कि वह लोहिया वाहिनी के एक मजबूत सिपाही की तरह संगठन को विस्तार देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पार्टी और संगठन के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान एड. राहुल यादव भीष्म ने कहा कि सोमेश प्रताप जनपद में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। मनोनयन पर एड. राहुल यादव भीष्म, जयपाल सिंह, कल्यान सिंह यादव, एड. राजीव यादव, विपिन यादव, शिवम यादव, दक्ष यादव, उदय प्रताप, नवीन सिंह, मोहित यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व सीएम केजरीवाल से मिले दिलीप कुमार यादव*

Spread the love* _________________________ *लखनऊ।* दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय …

error: Content is protected !!