संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में कार्यरत औषधि अनुसेवक (चपरासी) मोहर सिंह यादव मंगलवार, 30 जून 2026 को 42 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से हर्षोल्लास के साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोहर सिंह यादव को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
विदाई समारोह में जिला अभिहित अधिकारी (डीओ फूड) छोटे लाल यादव, औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी खुशीराम, भगवत सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat