Breaking News

गंगा देवी इंटर कॉलेज में मनाया गया वन महोत्सव, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। ग्राम पैगा भीखमपुर स्थित गंगा देवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को वन विभाग की ओर से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार वृक्षों सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वनों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुरेश यादव ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से “पेड़ लगाओ, जंगल बचाओ” का संदेश अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि आज पर्यावरण का संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में स्वच्छ हवा और ऑक्सीजन की समस्या और गंभीर हो सकती है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी दूरबीन सिंह, प्रधानाचार्य नेमपाल सिंह तथा बिसौली रेंज के वन विभाग का स्टाफ सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने कसी कमर, कछला घाट पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Spread the loveबदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी …