Breaking News

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महिला महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बुधवार को गिंदों देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा के संरक्षण में एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण किया। इस दौरान बेला, चंपा, कनेर और तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, तापमान को संतुलित रखते हैं तथा मिट्टी के कटाव को रोकने के साथ भूजल स्तर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. निशा साहू ने कहा कि पौधारोपण प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी उपाय है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। वहीं डॉ. उमा सिंह गौर ने कहा कि पेड़ वायु प्रदूषण कम करने और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने में सहायक हैं।

डॉ. इति अधिकारी ने कहा कि पौधे और वन अनेक जीव-जंतुओं तथा पक्षियों को आश्रय प्रदान करते हैं, जिससे जैव विविधता का संरक्षण होता है।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। यह जानकारी महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. सोनी मौर्य ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला घाट पर एसएसपी की नजर, ‘जीरो घटना-जीरो हादसा’ पर जोर

Spread the loveबदायूं। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए रविवार को …