Breaking News

रोजगार शिविरों में 115 अभ्यर्थियों का चयन

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ: । जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, देहरादून द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खंडों में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती हेतु 30 दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है। अब तक आयोजित शिविरों में कुल 115 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक सालारपुर एवं उझानी में 32, कादरचौक एवं म्याऊं में 24, उसावां एवं जगत में 22 तथा वजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, सहसवान एवं दहगवां में 37 अभ्यर्थियों का चयन सुरक्षा गार्ड पद के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी भर्ती शिविर ब्लॉक इस्लामनगर में 01 व 02 जुलाई, अम्बियापुर में 03 व 04 जुलाई, दातागंज में 06 व 07 जुलाई तथा समरेर में 08 व 09 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं जीटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
उन्होंने समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में रोजगार शिविरों में प्रतिभाग कर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाएं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस आज, अंतरिक्षीय खतरों के प्रति जागरूकता का संदेश

Spread the loveबदायूं। हर वर्ष 30 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (एस्टेरॉयड …

error: Content is protected !!