Breaking News

सेफ फ्यूचर अभियान: 58 स्कूली वाहनों की जांच, एक स्कूल वाहन समेत पांच ओवरलोड ट्रक सीज

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चल रहे ‘सेफ फ्यूचर अभियान’ के तहत परिवहन विभाग ने बुधवार को स्कूली वाहनों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्कूल परिसरों में खड़े 58 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। वहीं प्रवर्तन दल ने सड़क पर 25 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक स्कूली वाहन बिना बीमा और बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित मिलता पाया गया, जिसे तत्काल सीज कर दिया गया।

इसके अलावा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम और यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पांच ओवरलोड माल वाहनों को पकड़कर थाना कादरचौक और परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया।

परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहन स्वामियों से करीब 1.50 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क भी सरकारी खाते में जमा कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूली वाहनों की सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि पर किया पूजन

Spread the love– भारत सरकार ने 1991 में युगऋषि वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य …

error: Content is protected !!