Breaking News

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू मारा गया। वह कई जिलों में डकैती और लूट जैसी वारदातों में वांछित था। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना इस्लामनगर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना के मास्टरमाइंड जितेंद्र उर्फ ढालू (35) निवासी धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता बनियाठेर, जनपद संभल की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ में बदमाश और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि मृतक जितेंद्र पर बदायूं समेत अन्य जिलों में लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में थाना सिविल लाइन में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद घायल छात्र ने तोड़ा दम

Spread the love संवाददाता आई एम खान बिसौली। दबतोरी रोड पर 18 जून को हुए …

error: Content is protected !!