Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर में नवीन कक्ष का लोकार्पण, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी । शहर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को नवीन कक्ष का लोकार्पण, धार्मिक अनुष्ठान एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के अवसर पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य रहे। उन्होंने अपनी विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई पांच लाख रुपये की धनराशि से निर्मित नवीन कक्ष का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों की सराहना की।

लोकार्पण के उपरांत विद्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अभिभावकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर व्यवस्थापक डॉ. ओमेंद्र कुमार गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, लोकेश बाबू, दीपक चौहान, सुबोध कुमार शर्मा, अमित बाबू, हरीश मैथिल, आदित्य माहेश्वरी, नीरज शर्मा, अजय प्रताप सिंह, अशोक मिश्रा, अनुराग शाक्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …