Breaking News

सेफ फ्यूचर अभियान: दूसरे दिन 64 स्कूली वाहनों की जांच, पांच के चालान, सात वाहन सीज

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे ‘सेफ फ्यूचर अभियान’ के तहत दूसरे दिन परिवहन विभाग ने जिले में स्कूली वाहनों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्कूल परिसरों में खड़े 64 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। वहीं प्रवर्तन दलों ने सड़क पर 41 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पांच स्कूली वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा अनधिकृत रूप से संचालित दो बसों को सीज किया गया। वहीं ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करते मिले पांच अन्य माल वाहनों को भी परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया गया। इस तरह अभियान के दौरान कुल सात वाहनों को सीज किया गया।

कार्रवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी तथा परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …