Breaking News

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा, पहले दिन 82.78 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) की लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

पहले दिन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रत्येक पाली में 5,639 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 4,875 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 764 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 86.45 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं द्वितीय पाली में 4,455 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,184 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 79 प्रतिशत रहा।

दोनों पालियों को मिलाकर पहले दिन परीक्षा में कुल 82.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। प्रशासन के अनुसार सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टुडेंट्स ने क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब में सीखी फॉरेंसिक की बारीकियां

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ …