Breaking News

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में 71वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया

Spread the love

संवाददाता आई एम खान

बिसौली। नगर की भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में 71वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक अनिल कुमार पाल ने की। उन्होंने केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया और सभी बैंक कर्मियों को शुभकामनाएं दी। नवागत शाखा प्रबंधक अनिल कुमार पाल ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपनी समृद्ध परंपरा, विश्वसनीयता और जनसेवा के लिए देश भर में अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में एसबीआई ने उल्लेखनीय प्रगति की है। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाओं का व्यापक रूप से उपयोग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बैंक के कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान इस मौके पर मयंक राठौर, जसवीर हीरा, राहुल चौधरी, सुनील दीक्षित, शौर्य अग्रवाल सहित बैंक के सभी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर उतरे डीएम और एसएसपी, भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त

Spread the loveबदायूँ। शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे आगामी प्रमुख त्योहारों के दृष्टिगत जनपद …