Breaking News

जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह यादव “बाबा” ने पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Spread the love

बिसौली। बृहस्पतिवार को वन विभाग की ओर से आसफपुर पशु चिकित्सालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह यादव “बाबा” ने पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम से पहले बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार आसफपुर में वन महोत्सव पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह यादव “बाबा” ने कहा कि जब तक हम धरती को हरा भरा नहीं बनाएंगे तब तक मानव जीवन पर जल, प्रदूषण, ऑक्सीजन की कमी जैसे अन्य खतरे मंडराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें प्रयास करना चाहिए कि जब मौका मिले एक पेड़ जरूर लगाए ताकि पर्यावरण संरक्षण बना रहे। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी दीप कुमार वार्ष्णेय, पशुधन प्रसार अधिकारी कमरुल हसन, विकास यादव, सुरेंद्र पाल सिंह, उदयवीर भारती, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र गंगवार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार यादव, अनिकेत कुमार, राजीव यादव, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा मंडल की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Spread the loveम्याऊं। भाजपा मंडल म्याऊं की मासिक बैठक का आयोजन पंचायत घर में किया …

error: Content is protected !!