बदायूं, अमर प्रभात। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने गुरुवार को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस डायल-112 की एक नई गाड़ी तथा एक वज्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि डायल-112 और वज्र वाहन के संचालन से आपातकालीन स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat