Breaking News

एसएसपी ने जनसुनवाई की समीक्षा की, शिकायतों के बेहतर निस्तारण पर अधिकारियों की सराहना

Spread the love

बदायूं, अमर प्रभात। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ जनसुनवाई की समीक्षा बैठक की। बैठक में शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर चर्चा करते हुए बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना की गई।

समीक्षा में पाया गया कि जनपद में प्राप्त जनशिकायतों की संख्या में मई माह की तुलना में जून माह में कमी आई है। पुलिस के अनुसार यह शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का सकारात्मक परिणाम है।

आंकड़ों के अनुसार मई माह में 1,387 जनशिकायतें प्राप्त हुई थीं, जबकि जून माह में यह संख्या घटकर 1,346 रह गई। मई की अपेक्षा जून में थाना कुंवरगांव, मूसाझाग और बिल्सी क्षेत्र में जनशिकायतों में कमी दर्ज की गई।

एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निष्पक्षता, संवेदनशीलता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी नलकूप के पोल में उतरा करंट, कक्षा पांच के छात्र की मौत

Spread the loveमुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला में सरकारी नलकूप के पास लगे …