Breaking News

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई यूपीटीईटी परीक्षा, दूसरे दिन 93.55 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) का दूसरे दिन का आयोजन जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।

प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई, जिसमें 5640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 5229 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 411 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली का उपस्थिति प्रतिशत 92.71 रहा।

द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें भी 5640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 5324 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 316 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली का उपस्थिति प्रतिशत 94.40 दर्ज किया गया।

दोनों पालियों को मिलाकर दूसरे दिन कुल उपस्थिति 93.55 प्रतिशत रही। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सकुशल संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …