Breaking News

यूपीटीईटी के दूसरे दिन 93.55 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) का दूसरे दिन का आयोजन शुक्रवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।

प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। इसमें 5640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5229 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 411 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली का उपस्थिति प्रतिशत 92.71 दर्ज किया गया।

द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित हुई। इस पाली में भी 5640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 5324 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 316 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली का उपस्थिति प्रतिशत 94.40 रहा।

दोनों पालियों को मिलाकर दूसरे दिन कुल उपस्थिति 93.55 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रशासन की ओर से सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। पूरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आमगांव में हस्तशिल्पियों की कार्यशाला आयोजित, योजनाओं की दी जानकारी और बनाए गए पहचान पत्र

Spread the loveबदायूं। विकास खंड जगत की ग्राम पंचायत आमगांव में सोमवार को भारत सरकार …

error: Content is protected !!