संवाददाता आई एम खान
बिसौली। डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब बिसौली की ओर से नगर के चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गर्ग एवं सचिव रोटेरियन मुदित अग्रवाल ने चिकित्सकों को सम्मान-पत्र भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्लब ने ऐसे चिकित्सकों को सम्मानित किया है, जिन्होंने मरीजों की सेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सम्मान समारोह में रोटेरियन डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. सुविधा माहेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. दीपेंद्र गुप्ता, डॉ. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय, डॉ. शशिकांत पाठक, डॉ. राहुल वार्ष्णेय, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. अवधेश गुप्ता और डॉ. वैभव वार्ष्णेय सहित अन्य चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Budaun Amarprabhat