संवाददाता गोविन्द देवल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन बदायूं में सपा कार्यकर्ताओं ने इस दिन को बेहद खास और समाजोपयोगी तरीके से मनाया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित ‘पर्यावरण संरक्षण सप्ताह अभियान’ के तहत बदायूं 115 विधानसभा सीट से वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी और उनके सहयोगियों ने पर्यावरण को बचाने का एक बड़ा संकल्प लिया है।
दरअसल, अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता इस समय पर्यावरण सप्ताह मना रहे हैं। इसी क्रम में बदायूं विधानसभा के कद्दावर सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के 53वें जन्मदिन के मौके पर 53 अलग-अलग बूथों पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया।
अभियान के तहत फखरे अहमद शोबी अपनी टीम के साथ जमीनी स्तर पर उतरे और उन्होंने बगली नगर, रफियाबाद विलहत, कान्हा नगला, कुंडरा, अहिरवारा और नदौलिया समेत कई गांवों का दौरा किया। इन सभी जगहों पर फलदार और छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
फखरे अहमद शोबी आज हमारे बदायूं को वृक्षों की सबसे ज्यादा जरूरत है। जिस तरह से पर्यावरण लगातार दूषित हो रहा है, उसमें पौधे लगाना आज के दौर में अति आवश्यक हो गया है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की यह सोच बेहद सराहनीय है और उनके 53वें जन्मदिन पर 53 स्थानों पर यह वृक्षारोपण अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।
इस पर्यावरण अभियान के दौरान ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मोद प्रकाश पाल, राममोहन सिंह, हर्षवर्धन लोधी, शौकत, देवेश, मुन्ने अली, बेचे अली, अफसर अली और अली मोहम्मद समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
निश्चित रूप से, राजनीति के बीचों-बीच पर्यावरण को बचाने की यह मुहिम बदायूं के लिए एक मिसाल है।
Budaun Amarprabhat