संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 75वीं जयंती सोमवार, 6 जुलाई को बदायूं क्लब परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:45 बजे डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया जाएगा।
इसके बाद क्लब परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता होंगे, जबकि मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंघला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने जनपद के गणमान्य नागरिकों एवं क्लब सदस्यों से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat