Breaking News

नव निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का बदायूं में जोरदार स्वागत, बोले— कार्यकर्ताओं की आवाज शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाऊंगा

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का रविवार को बदायूं आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर विधायक महेश गुप्ता के आवास पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व पुठी सराय और बिनबार में भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर शहर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि पूरन लाल लोधी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर उनके कार्यों का सम्मान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री लोधी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र में मिले आत्मीय स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे प्रत्येक कार्यकर्ता की आवाज को संगठन के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन में आगे बढ़े हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं की भावनाओं और अपेक्षाओं को भली-भांति समझते हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल पटेल, अध्यक्ष पति अरविंद कुमार, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पुत्र शिवम सिंह, पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री टीटू राठौर, एमपी सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान वीर सिंह, ऋषिपाल कश्यप, महावीर शाक्य, कल्लू शाक्य, राघव चौहान, सोबरन सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Spread the loveआसफपुर। क्षेत्र में रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने …

error: Content is protected !!