Breaking News

मक्के के खेत में मिला 18 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

:

आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नरौरी-नरौरा में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक का शव मक्के के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी ऋषिकांत (18) पुत्र दयाशंकर शनिवार शाम घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह गांव के एक खेत मालिक ने मक्के के खेत में युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना पर थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बिसौली सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

युवक का शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता दयाशंकर, मां बबली तथा दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में अपने सगे भाई और दो भतीजों के साथ पुरानी रंजिश होने का उल्लेख करते हुए संदेह व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ियों के मानदेय का शीघ्र किया जाए भुगतान – शशि रानी सक्सेना

Spread the loveअखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले परियोजना की मासिक बैठक का …